Kya Itna Bura Hai Tu Gandhi
By Dr.Shubham Hiremath
हररोज़ गोली मार रहे है तुझे
फ़िर भी नही मरता,
क्या इतना बुरा है तू गाँधी?
युवा मजाक बना रहा है तेरा
इतिहास का पन्ना न पढ़ा बच्चा,
गालियां देता फिर रहा है तुझे
फिर भी दुश्मन की आँगन में तेरी मुरत क्यूँ ?
क्या इतना बुरा है तू गाँधी?
ब्राह्मण,दलित, मुस्लिम कोई नही चाहता तुझे
शस्त्र,राजनीति,धर्म ,जाती नही मिटा पा रहे तुझे
क्या इतना बुरा है तू गाँधी?
तूने कुछ नही किया तो न जाने
तेरे विचारों से इतने देश कैसे स्वतंत्र हुए ?
भारत के नाम साथ तेरा नाम लेने के लिए
,मजबूर क्यू करता है तू बापू?
क्या इतना बुरा है तू गांधी ?
पार्टियां बाँटना चाहती है तुझे
राष्ट्रवादी हिन्दुस्थान मिटाना चाहता है तुझे
पर दुनिया क्यूँ मिटने नही दे रही तूझे
क्या सचमुच इतना बुरा है तू गाँधी?
By Dr.Shubham Hiremath

Comments