Kya Dekha?`
By Y. Deepika
एक लड़की ने एक लड़के से पूछा कि प्यार में तुम खुद को कैसे देखते हो ?
तो उसने कहा…
तुम्हारे बालों में अपनी उँगलियों को उलझते हुए देखु।
तुम्हारे माथे पर शिकन को मैं दूर करता हुआ देखु।
मेरा नाम सुनते ही तुम्हारे गालों पर शर्मीली गुलाबी रंग देखु।
मेरा चेहरा देखते ही तुम्हारे होठों पर प्यार भरी मुस्कान देखु।
तुम्हारे हाथों में हमारे साथ कि लकीरे देखु।
तुम्हारे क़दमों के साथ अपने कदम मिलाते हुए देखु।
खुद को तुम्हारे गले लगते हुए देखु।
मेरी किस्मत में तुम्हे और तुम्हारी किस्मत में खुदको देखु।
मेरे प्यार में तुम्हे डूबता हुआ देखु।
ऐसे महसूस होता है।
By Y. Deepika

Comments