top of page

Kuch Kahne Do

May 5, 2023
1 min read

By Pooja


आज मेरी आँखों के खारे सागर को बहने दो |

शायद कोई समझे, इन आँखों को कुछ कहने दो ॥


अब हकीकत वाले मरे हाल में रहने दो |

मौन हु पर मुझे दिल से कुछ कहने दो ॥


बिन सावन बरसी आँखे, इन्हें भीगा ही रहने दो |

थोड़ा ही सही, लेकिन कुछ मुझको भी सहने दो ॥


समय तगाजा करता, लेकिन उसे घड़ियों में रहने दो ।

कल काल कौन सा आए अब आज को तो आने दो ॥





हम आदि हैं झोपड़ी के उन्हें महलों में रहने दो |

हम खोदते हैं रोज खजाने उन्हें गहनों में रहने दो ॥


हमें मिली चिता ना लकड़ी की उन्हें सोने के पलंग सोने दो ।

हम आए लावारिस थे और अब भी हैं उन्हें अपनों में रहने दो ॥


मेरी हरियाली में सूखे गुलशन उन्हे बंजर में लिखने दो |

बिन प्यास पिलाओ अमृत उनकों हमें प्यासा ही रहने दो ॥


हम कही कहे न कुछ भी इस कलम को तो कहने दो ।

कुछदिनइसबेगानीकायामेंमुझकोरहनेदो॥


By Pooja




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page