Khamoshi
By Esha Arora
खामोशी मुझे अपनी सी लगती है,
है बेज़ुबान पर अपनी सी लगती है।।
खुद से खुद को मिलाती है,
मेरी हर बात सुनती है,
खामोशी मुझे अपनी सी लगती है।।।
बेखौफ,बेफिक्र होने का सुकून देती है,
सही गलत को समझने का वक़्त देती है
खामोशी मुझे अपनी सी लगती है।।
मेरे होने का अहसास कराती है
शोर में गुम इस मन को सहला देती है,
ना जाने कितने गहरे ज़ख्मों पर,
सुकून की मरहम लगाती है,
खामोशी मुझे अपनी सी लगती है।।
By Esha Arora

Comments