Kachhe Pakke Rang
Updated: Sep 16, 2025
By Sudha Rani
होली के कच्चे पक्के रंगों से ,
रिश्ते भी तो ऐसे ही हैं ,
कुछ दिल में गहरे बैठे हैं ,
कुछ बस दिखावे से ही हैं ।
होली के कच्चे पक्के रंगों से ,
चेहरे भी तो ऐसे ही हैं,
कुछ के रंग पहचानने मुश्किल हैं ,
कुछ लगते जैसे अपने से ही हैं ।
होली के कच्चे पक्के रंगों से ,
सपने भी तो ऐसे ही हैं ,
कुछ बेहद रंगीन सजीले हैं,
कुछ रंगों में सजे धोखे से हैं ।
होली के कच्चे पक्के रंगों से ,
जीवन भी तो ऐसे ही हैं ,
कुछ खो जाते हैं पल भर में ही ,
कुछ मीलों तक साथ निभाते हैं ।
रंगों से रंगे इस जीवन का ,
हर रंग बहुत ही पक्का है,
इसके हर एक रंग को ही तो ,
हमें सोच समझ कर चुनना है ।।
By Sudha Rani

Comments