Kaash Draupadi Tumne Us Din
Updated: Aug 2, 2025
By Tanuj Sagail
काश द्रौपदी तुमने उस दिन माधव को ना बुलाया होता
काश तुमने उस दिन खुद ही खुद को बचाया होता
घर को संपन्न करने वाली संसार को भी स्वच्छ करती है
उनको ये दिखलाया होता
काश द्रौपदी तुमने उस दिन शस्त्र उठाया होता
काश द्रौपदी तुमने उस दिन शस्त्र उठाया होता
काश उस दिन आंसू की जगह तुमने अग्नि प्रवाह बहाया होता
जीवन देने वाली जीवन ले भी सकती है ये उनको बताया होता
काश गुरु और पितामाह से याचना ना करके
किसी से आस नहीं रखनी ये सिखलाया होता
काश द्रौपदी तुमने महिषासुर मर्दि तरह त्रिशूल उठाया होता
पने परिपार गाँदनी की सस्ता
काश तुमने उस दिन संयम ना दिखलाया होता
काश तुमने उस दिन अपना रौद्र रूप दिखाया होता
गौरी और काली एक ही है सबको समझाया होता
काश उस अधर्म का अंत उस दिन तुमने खुद ही करके दिखाया होता
काश द्रौपदी तुमने उस दिन शस्त्र उठाया होता
काश द्रौपदी तुमने उस दिन शस्त्र उठाया होता
तोशायदइसयुगमेंकोईदुशासननाआयाहोता..
By Tanuj Sagail

Comments