Jindagi Ki Aasha
By Dr. T Naga Nirmala Rani
नफरत की आंधी को पार कर लो
जीत की जहाज में
जिंदगी का शायरी लिखो
ख्वाबों के कलम से
हर रोज गजब क्या होगा
करिश्मा कर दिखाओ कड़ी महनत से
पता करो जुस्तजू से
अपनी खुशियो का खजाना
आशा तेरा साया बनके रहेगी
सूरज की रोशनी में देखो
साहिल मिलेगा सुकून बनके
तूफान लड़ना सीखो
अगर निराशा का तीर घुस गयी दिल में
निकालो उम्मीद की ताकत से
दिखालो जमाना को संकल्प से
कैसा बदलता है नसीब इन्सानका
खुशियों का दामन सजालो
कामियाबी का बहरो से
आँसू से भर गयी पोटली को खाली करके
मुस्कुराहटो से भर लो हमेशा केलिए
By Dr. T Naga Nirmala Rani

Comments