Jeetne Ka Junoon
By Bhavay Goyal
ईश्वर का आशीर्वाद अपार होगा,
ख़्वाबो से हक़ीक़त तक का
रास्ता भी साकार होगा।
सालों की मेहनत का मीठा सा सार होगा
जिस समुंदर में गोते खा रहा हूँ
वह भी एक दिन पार होगा।
वह दिन भी क्या खूब होगा
माता पिता की आँखों से
ख़ुशी का दीदार होगा।
क़िस्मत भी अपना राह बदलेगी
जब मेरे राह के पीछे
हज़ारों का राह होगा।
कामयाबी का सामने द्वार होगा
जब हारने के डर से जायदा
जीतने का जुनून सर पर स्वार होगा ॥
By Bhavay Goyal

Comments