Jaane Do
Updated: Sep 16, 2025
By Usha Yadav
जाने दो सब जाने दो
ठहरा है जो उसे, पाने दो!
आँखों की खिड़कियों से
एक आखिरी अलविदा कह जाने दो!
जाने दो सब जाने दो
अश्को को पिघलने दो,
अनकही थी जो बाते,
उन्हें अनसुना ही रह जाने दो!
फन्ना हुए सब तारे तो क्या?
उस आधे चाँद को खिल जाने दो!
ठंडी शीत लहर में
एक तिल्ली सुलगाने दो,
जाने दो सब जाने दो
जो ठहरा है उसे पाने दो!
By Usha Yadav

Comments