top of page

Jaan Nikalkar Chali Gayi

Apr 9, 2023
2 min read

By Mohammad Imran Khan


साँसें चल रही थी l

दिल धड़क रहा था l

यूँ तो मैं ज़िंदा ना था l

अचानक से वो मेरी ज़िन्दगी में आई l

वो मुझमें जान डालकर चली गई ll


हमेशा उदास रहने वाला मैं l

इंसानों से दूर रहने वाला मैं l

आरज़ी दुनिया से मतलब ना रखने वाला मैं l

वो मुझे खुश रहना सिखाकर चली गई l

वो मुझमें जान डालकर चली गई ll


यूँ तो किसी से बोलता ना था मैं l

इस दुनिया से कटा-कटा रहता था मैं l

अब उसमें दिलचस्पी लेने लगा था मैं l

वो मुझे दुनियादार बनाकर चली गई l

वो मुझमें जान डालकर चली गई ll


उसकी बातें ख़त्म होने का नाम ना लेती थी l

किसी की ना सुनने वाला उसको सुनने लगा था l

कान अब उसकी आवाज़ को तरसने लगे थे l

वो अपनी आवाज़ का दीवाना बनाकर चली गई l

वो मुझमें जान डालकर चली गई ll





यूँ तो मुझमें कोई खूबी ना थी l

उसने तार्रुफ़ कराया मेरी खूबियों से l

अच्छा इंसान खुद को समझने लगा था मैं l

वो मुझे इंसान बनाकर चली गई l

वो मुझमें जान डालकर चली गई ll


फिर यूँ हुआ मुझको उसकी आदत हो गई l

अब उसके बिना जीना मरने से बद्तर था l

नशे से ज़्यादा उसका तलबगार हो गया था मैं l

वो मुझे अपना तलबगार बनाकर चली गई l

वो मुझमें जान डालकर चली गई ll


फिर यूँ हुआ मेरी ज़रूरत ख़त्म हो गई l

अब उसके किसी काबिल ना रहा मैं l

हज़ार ख़ामियाँ मुझमें निकालने लगी थी वो l

वो मुझसे मेरी जान निकालकर चली गई l

वो मुझमें जान डालकर चली गई ll


मुझसे दोस्ती का बहाना बनाती थी वो l

मेरी दरियादिली का फ़ायदा उठाती थी वो l

बंदर की तरह नचाती थी वो l

वो मेरी दोस्ती का मज़ाक बनाकर चली गई l

वो मेरी जान निकालकर चली गई ll



By Mohammad Imran Khan





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page