Ishwar Se Bhi Uncha Jag Me
By Damini Akhilesh Dubey
ईश्वर से भी ऊँचा जग में
गुरुवर स्थान तुम्हारा है।
युगनिर्माता तुम कहलाते,
अनुकरणीय तुम्हारी बातें,
अनुपम ज्ञान तुम्हारा है।
ईश्वर से भी ऊँचा जग में
गुरुवर स्थान तुम्हारा है।
हम अज्ञानी निर्बुद्धि हैं,
जीवन जैसे दुख अब्धि है,
केवल 'आप' सहारा है।
ईश्वर से भी ऊँचा जग में
गुरुवर स्थान तुम्हारा है।
तुम ही आदि, तुम्ही अनंत हो,
हर अज्ञान का तुम्ही अंत हो,
तुमको नमन हमारा है।
ईश्वर से भी ऊँचा जग में
गुरुवर स्थान तुम्हारा है।
मात्र हमारा यही मनोरथ
पार करा दो समर रूपी पथ,
जैसे सबको तारा है।
ईश्वर से भी ऊँचा जग में
गुरुवरस्थानतुम्हाराहै।
By Damini Akhilesh Dubey

Comments