In A Parallel Universe
By Jwala
बहुत दिनों से शहर में कोई दंगा नहीं हुआ
बीच सड़क इंसान कहीं कोई नंगा नहीं हुआ
बहुत दिनों से शोर नहीं सुना राम-अल्लाह का
जन्मभूमि औ’ मस्जिद का भी पंगा नहीं हुआ
बहुत दिनों से नहीं खिंची शमशीरें पकवान पर
जगा नहीं मैं बहुत दिनों से बे-सुर की अज़ान पर
बहुत दिनों से पिटा न कोई लव जिहाद के नाम पर
लगता है कोई भी नेता नहीं जा रहा काम पर
By Jwala

Comments