Har Ek Kadam Par Jeet Hai (Hindi)
By Damini Akhilesh Dubey
गर मन में तेरे हिम्मत है और दिल में तेरे हैं जज़्बात,
तो फिर फर्क नहीं पड़ता कि क्या और कैसे हैं हालात।
जीवन में मिलने वाला हर दुश्मन तेरा मीत है,
जीवन में तेरे हार के भी हर एक कदम पर जीत है।
हौसलों की दीवार को मजबूत बनाकर आगे बढ़,
मुश्किलों की तलवार को ढाल बनाकर आगे बढ़,
हर हालात में बहते रहना नदियों की बस यही रीत है।
गर तू भी बहता जाए तो हर एक कदम पर जीत है।
देखना कि तेरा शीश बुराई के आगे झुक न जाए,
देखना कि तेरे पैर डरकर राह में रुक न जाएं,
जो सफलता तक पहुँचाए वो धैर्य का ही गीत है।
गर तू भी गाता जा इसको तो हर एक कदम पर जीत है।
जीतना है जीवन से तो हर पल आगे बढ़ता जा,
बढ़ना है तुझको जीवन में तो मुश्किलों से लड़ता जा,
जो रोके तुझको लड़ने से वो करता बस भयभीत है।
तूजीतगयाइसभयसेतोहरएककदमपरजीतहै।
By Damini Akhilesh Dubey

Comments