Gar Us Baat Ka
By Kiran Tekawade
गर उस बात का मतलब ना हो, करके बात नहीं जाते
संग आखिर तक नहीं चलना तो कर शुरुआत नहीं जाते
दिल में प्यार लिए बिन मेरे दिल में आए, भूल गए?
घर जो किसी के जाते है तो खाली हाथ नहीं जाते
प्यार में पागल नहीं बताकर तारें तकने जाती हो
जाते सब है, मगर सयाने आधी रात नहीं जाते
बस रुख़सार ही चूम रहा था, फिर होठों ने खींच लिया
कह दो इनको यूँ अपनों को देकर मात नहीं जाते
कितना भी हो लाख भरोसा, प्यार पे, खुद पे, क़िस्मत पे
पहलीबार किसी से मिलने ले बारात नहीं जाते
By Kiran Tekawade

Comments