Faisla Kaun Karega
By Samira Gupta
हर शख्स यहाँ पर अच्छा है
बस मन मिलने की बातें हैं
दुर्योधन भी कर्ण को प्यारा था
छोड़ो भी जाने दो अब
अच्छे बुरे का फैसला कौन करेगा...
न जीत का कोई पैमाना है
न हार का कोई माप
मन के हारे हार है और मन के जीते जीत
छोड़ो भी जाने दो अब
हार जीत का फैसला कौन करेगा...
जो पल हँस दिये वही जन्नत हैं
जो रो दिये वो दोजख हैं
आओ जी लें हर पल को हम
छोड़ो भी जाने दो अब
स्वर्ग नरक का फैसला कौन करेगा...
By Samira Gupta

Comments