top of page

Ek Meetha Sa Ehsaas

Mar 3, 2023
2 min read

By Nikita Gupta


है मीठा सा एहसास एक रिश्ते का, एक नन्हे से फरिश्ते का ।

प्यार की है जिसमें मिठास, ज़िंदगी का रिश्ता है जो खास ।


पहली नज़र जब उसको देखा, तो दिल बाग-बाग हो गया ।

उठाया जब हाथों में तो, एक मीठा एहसास मन को छू गया ।


थपक जिसको लोरी सुनाना, घंटों गोद में सुलाना ।

जिसके नन्हे कदमों के साथ, खुद भी हँस के दौड़ लगाना ।


कभी रोना कभी मचलना, कभी मीठी मनुहार ।

इन प्यारी-प्यारी हरकतों पर, उमड़े प्यार बेशुमार ।


अपनी तुतलाती ज़ुबान से, जब वो हमें पुकारे ।

दिल करता है, हज़ारों दुआएँ उस पर वारें ।


कभी मूँछ खींचना, कभी पल्लू पकड़ना ।

कभी अपनी ज़िद मनाना, अच्छा लगता है उससे यूँ हार जाना ।


उसके साथ बच्चा बन, हँस कर लोट-पोट हो जाना ।

खुद के दर्द को भुला, उसकी खुशी में खो जाना ।





लगता है मानो, अपने लाड़ले का बचपन फिर से इन हाथों में आ गया ।

उन धुंधली सी मधुर यादों में, फिर से रोशनी जगा गया ।


ज़िम्मेदारियों के बोझ से, जिन पलों को जी भर के जी ना सके ।

वो पल फिर लौटकर, इस दामन में समा गये ।


भर सकें जिसमें हम संस्कार, दे सकें जिसे अपने अनुभवों का सार ।

करके उस प्यारी सूरत का दीदार, दिल को मिले सुकून हर बार ।


ज़िंदगी के इस पड़ाव में, मुक्त हो ज़िम्मेदारियों के भार से ।

खुशनुमा बना दी ज़िंदगी, इक नन्ही सी जान ने ।


दादा-दादी बनने का है, यह मीठा एहसास ।

जीवन में भर दे, नई उमंग नया विश्वास ।


इस प्यारे से एहसास का, हर कोई है दीवाना ।

सोचता है कब मिले हमें, यह खुशियों का खज़ाना ।


शुक्र गुज़ार हैं उस खुदा के, जिसने बनाया ये रिश्ता न्यारा ।

कहावत सार्थक हो गई, “ मूल से ब्याज है प्यारा ” ।


By Nikita Gupta





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page