top of page

Bina Humrahi Zindagi Aduri Hai

Apr 10, 2023
1 min read

By Pratiksha Singh


जिस चेहरे को देखकर और थकान मिट जाए

जिन आंखों में उतर कर हर ख्वाब सो जाए

जिस रूह को छूकर खुदा भी पाक हो जाए

ऐसी कहानी जरूरी है

बिना हमराही जिंदगी अधूरी है।


जिस हाथ की नरमी दिल में उतर जाए

जिन लबों की हसी से हर बोझ तर जाए

जिन जुल्फों के साए में जन्नत मिल जाए

ऐसी कहानी जरूरी है

बिना हमराही जिंदगी अधूरी है।


जिस गुस्से में प्यार की मीठी झलक दिख जाए

जिस रूठ जाने में भी फिक्र धीमे से मुस्काए

जिस डांट में भी अपनापन झरोखे से आजाए

ऐसी कहानी जरूरी है

बिना हमराही जिंदगी अधूरी है।





जिस कांधे पर सर रख हर शाम ढल जाए

जिस नूर के सदके से पलके खुद ब खुद झुक जाए

जिन सवालों के सामने खामोशी हाथ छोड़ जाए

ऐसी कहानी जरूरी है

बिना हमराही जिंदगी अधूरी है।


जिसके जिक्र भर से ही उदासी भी खिल जाए

जिसके दीदार से चांद भी शर्माए

जिसके कदमों की छुअन से ज़मीन खुशगवार हो जाए

ऐसी कहानी जरूरी है

बिना हमराही जिंदगी अधूरी है।


जिसके साथ होने के इल्म से मुस्कुराहटे बेपर्दा हो जाए

जिसके साथ आने पर धड़कनों में जंग सी छिड़ जाए

जिसके सामने कुछ कह जाने में अल्फाज लड़खड़ाए

ऐसी कहानी जरूरी है

बिना हमराही जिंदगी अधूरी है।


जिसे देख फरिश्तों पर भी एतबार सा हो जाए

जिसके साथ एक मुलाकात सौ ख़्वाब सच कर जाए

जिन हाथों में हाथ देकर चलने में एक उम्र छोटी पड़ जाए

ऐसी कहानी जरूरी है

बिना हमराही जिंदगी अधूरी है।



By Pratiksha Singh














Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page