"Bediya"
Updated: Jun 1, 2023
By Vandana Aasif
कुछ तुमने कहा होगा
कुछ मैने भी
तुम सुन न सके होगे
बात मेरी ही
जकड़ती गई अहम की बेड़ियां
उलझन इधर भी उधर भी
परते कसती गई तुझे भी
मुझे भी
जिंदगी परतो के बाहर
नन्हे बच्चे सी खड़ी
दोस्त, मित्र या सखा बन
बस बुला लो अभी
रिश्ते,खुशियां,चैन
सुकून आ जायेगा सभी
गुस्से अहम को बुला कर
बसहाथबढ़ाअभी।
By Vandana Aasif

Comments