Baate Jo Ho Tumhare Dil Me
By Shlok Jain
बातें जो हो तुम्हारे दिल में,
बस कह दिया करो,
याद अगर कभी सताए,
तो बस हमे इख्तीला कर दिया करो,
साथ भले ही उस पल में ना हो सकेंगे तुम्हारे,
मगर साथ होने का एहसास तो किया करो,
बातें जो हो तुम्हारे दिल में,
बस कह दिया करो।
वक्त बेवक्त, दो पल की हसी के लिए ही सही,
एक बार हमे भी आज़माया करो,
शायद रोते हुए को हसा ना सके हम,
मगर साथ निभाने का एक मौका तो दिया करो,
बातें जो हो तुम्हारे दिल में,
बस कह दिया करो।
शायद हर पल मैं तेरे साथ नही,
पर तकलीफ में तेरा साया बन साथ चलू,
हाल ए दिल जो रखना मुश्किल किसी के सामने,
हमारे सामने बेझिझक होके बताया करो,
बातें जो हो तुम्हारे दिल में,
बस कह जाया करो।।
By Shlok Jain

Comments