Ahasas
By Sudha Rani
मेरी मुस्कुराहटों और खुशी का रास्ता हो तुम ,
ये अहसास तेरे जाकर लौट आने के बाद हुआ ।।
किस बात पर नाराज थे और उदास थे किसलिए ,
ये अहसास तेरे जाकर लौट आने के बाद हुआ ।।
क्यों आँखों में नमी थी और लबों पर थी मुस्कुराहट ,
ये अहसास तेरे जाकर लौट आने के बाद हुआ ।।
इस दिल के हर अहसास का अहसास हो तुम ,

Comments