सवाल
By Jaspinder Singh Bains
कोई सवाल कर तो किस से करे, किसके कौनसे नाम से करे,,
करे तो कोई शुरुआत से करे, कोई आखिर अंजाम से करे,,
कोई तो सवाल ही ना करे, कोई दिल में कहीं गुमनाम से करे,,
कोई करे हड़बड़ाहट में, कोई करे तो बड़े आराम से करे,,
कोई करे जीतने वालों से, कोई करे तो जाकर नाकाम से कर,,
कोई किसी की याद में करे, कोई किसे के पैगाम से करे,,
कोई सवाल भी पेचीदा करे, कोई बहुत आम से करे,,
कोई करे तो दवा से करे, कोई करे कहके जाम से करे,,
कोई किसी की औकात से करे,कोई अपने ही दाम से करे,,
कोई करे अकेले आदमी से,कोई पूरी ही आवाम से करे,,
By Jaspinder Singh Bains

Comments