शराब
By Ketan Phadke
कोई इसके साथ मनाता है मातम,
कोई छेडता है इसके साथ जश्न का सितम,
हर कोई इसके साथ स्वर्ग का रास्ता पाता है,
शराब पीने का भी एक अपना ही मजा है….
शराब बस नही बनाती हर किसीको खराब,
कई अनशन सवालों का ये दे जाती है जवाब,
शराब के नशे में ही जीवन का असली लुत्फ़ छुपा होता है,
शराब पीने का भी एक अपना ही मजा है….
हम बचपन से शराबी बिलकुल नही थे,
दुनिया की रंज के सामने बस मजबूर बने थे,
शराब को शबाब समजने से ही हयात आसान हुई है,
शराब पीने का भी एक अपना ही मजा है….
चाहे मिले रम विस्की या मिले बीअर,
दोस्तों के साथ चीयर करते ही मिट जाये फियर.
जिंदगी का मजा इसके बिना अधूरा रह जाता है,
शराब पीने का भी एक अपना ही मजा है
By Ketan Phadke

Comments