शब्द
By Kirti Thakur
शब्द से सीखो कहना
शब्द से सीखो मौन
शब्द से पूछो क्या
शब्द बताएं कौन
शब्द जनाए ज्ञान
शब्द बढ़ाए मान
विनम्रता से प्रयोग करें तो
शब्द बने पहचान
शब्दों में शक्ति अपार
ले जलधि घट में उतार
शब्द बढ़ाए प्यार
और खत्म करें तकरार
शब्दो के पास न वाणी
फिर भी कर दे स्व को ज्ञानी
विनयशील सत्कार करें
और गर्व करें अभिमानी
शब्दो का चयन तुम्हारे
व्यक्तित्व की परछाई हैं
ये बतलाते कितनी
इंसान की गहराई है
शब्दो की सरस सरलता
रसना का आभूषण है
प्रतिबिम्ब है संस्कारों का
स्व का आत्मनिरुपण है
By Kirti Thakur

Comments