फूफा
top of page

फूफा

By Santosh Kumar Koli


फूफा है,

सेवानिवृत्त जीजा |

एक्सपायर्ड,

पासपोर्ट वीज़ा |

प्रथम अजूबा,

पहुँचा पायदान तीज़ा |

फूफा बैठा गुफा,

तुरुप के पत्ते बुआ-भतीजा |

फूफा की शक्ति करे भक्ति,

बुआ शक्ति स्वरूपा |

ये,बेचारा फूफा |

आँख में आँसता,

टेव लगने लगी कुटेव |

जीजा फूफा की टेरट्री में,

टिके नहीं स्वयमेव |

फूटे भांड पर फूफा,

चिकनी मिट्टी का लेव |

फाइनल हारा हुआ जीजा,

थान छोड़ा हुआ देव |

रिश्ते की बिसात पर,

हार चुका यूपा |

ये,बेचारा फूफा |

भतीजे के ब्याह में,

लाल ज़ीन कसा तुरंग |

वीत राग गाता फिरता,

बजाता फूटा चंग |

अपना मोल तोलता,

बिना धड़ा पासंग |

सलहज भी मुँह मोड़ती,

दे आउट हाउस निहंग |

सर्दी मारा फूल,

कभी सगूफ़ा |

ये,बेचारा फूफा |

ये,बेचारा फूफा |




ठान खोदता था फूफा ,

खूब करता था खुरी |

कामकाज में आता दिखता,

जाने की न सुरसुरी |

वीटो पावर जीजा की जेब,

ससुराल की शक्ति धुरी |

न बनी न बनने की,

फूफा की जैसी बुरी |

कभी ससुराल का सारथी,

अब गाड़ी से जुदा यूपा |

ये,बेचारा फूफा |

गुस्सा है नाक पर,

गाली है कमान पर |

शरीर है ढलान पर,

शिकन ह शान पर |

वहम है अहम पर,

ध्यान है कान पर |

ज्ञान है ज़बान पर,

मिजाज़ है तान पर |

अहमेव से त्वमेव,

रूप से विरूपा |

ये,बेचारा फूफा |

ये,बेचारा फूफा |



By Santosh Kumar Koli




15 views5 comments

Recent Posts

See All

Maa

By Hemant Kumar बेशक ! वो मेरी ही खातिर टकराती है ज़माने से , सौ ताने सुनती है मैं लाख छुपाऊं , वो चहरे से मेरे सारे दर्द पढती है जब भी उठाती है हाथ दुआओं में , वो माँ मेरी तकदीर को बुनती है, भुला कर 

Love

By Hemant Kumar जब जब इस मोड़ मुडा हूं मैं हर दफा मोहब्बत में टूट कर के जुड़ा हूं मैं शिक़ायत नहीं है जिसने तोड़ा मुझको टुकड़े-टुकड़े किया है शिक़ायत यही है हर टुकड़े में समाया , वो मेरा पिया है सितमग

Pain

By Ankita Sah How's pain? Someone asked me again. " Pain.." I wondered, Being thoughtless for a while... Is actually full of thoughts. An ocean so deep, you do not know if you will resurface. You keep

bottom of page