पिता
By Ashima Varshney
ऊपर से सख्त अंतस कोमल,
नारियल होना आसान नहीं होता।
कर्तव्य पालन ही है प्राथमिकता,
पिता बनना आसान नहीं होता।
बगैर कोख में धारण किए,
भीतर से जुड़ना आसान नहीं होता।
आंखों से स्नेह धार बहा,
पितृत्व लुटाना आसान नहीं होता।
हृदय की पीड़ा निशब्द सहकर,
अश्रु छिपाना आसान नहीं होता।
सर्दी, बरखा की मार सहे वह,
छतरी बनना आसान नहीं होता।
कष्ट में बच्चे माँ को पुकारें,
मौन रह सहना आसान नहीं होता।
दुख में आगे सुख में रहे पीछे,
पिता बनना आसान नहीं होता।
By Ashima Varshney

Comments