धोखा
By Poonam Kumari
सीखने और सिखाने का
सबसे बेहतर ज़रिया है
कैसे?
यही तो सिखाता है
किस पर भरोसा करना है
किस पर नहीं
समय का महत्व
और जीने का तरीका
भी बखूबी समझाता है
आने वाले कल को देखने का
नज़रिया बदलता है
औरों पर आँख बंद कर
विश्वास करने से रोकता है
खुद पर यकीन करना
सबसे ज़रूरी है
ये बताता है
और फिर भी हम यही कहते हैं
कि ये हमारे साथ अच्छा नहीं हुआ
अच्छाई का महत्व समझने के लिए
बुराई का सामना करना ही पड़ता है
धोखा भी हमें आने वाले
खतरों से बचाता है
आंसुओं के बीच भी
मुस्कुराना सीखा जाता है
By Poonam Kumari

Comments