गुरु
top of page

गुरु

By Sanat Raj


बुद्धि से बल तक,

प्रश्न से हल तक,

विफल से सफल तक,

छल से निश्छल तक,

ये जो सफर है भूतकाल से इस पल तक,

गुरुओं के दिए गुणों पर नतमस्तक।


समुद्र से मरुस्थल तक,

चट्टान से बादल तक,

स्वर्ग से धरातल तक,

पाताल से प्रकृति के आंचल तक,

ये जो भूगोल है भूमि से थल तक,

गुरुओं को पूजती है सदियों से अब तक।





काटों से कमल तक,

कठोर से कोमल तक,

क्रोधित से शीतल तक,

व्याकुल से अटल तक,

ये जो परिवर्तन है पहल से अमल तक,

गुरुओं के महानता का प्रमाण है इस युग तक।


यूं ही नहीं गुरु ईश्वर का रूप कहलाते है,

उनके कर्म उनकी महानता बतलाते है,

ऋणी है ये धरा उनके उपकार की,

जिनकी वजह से हमने सारी अड़चने पार की,

गुरु शिष्य का ये रिश्ता यूं ही अमर रहे,

हर शिष्य पर सदा उसके गुरु का कर रहे।



By Sanat Raj







2 views0 comments

Recent Posts

See All

Maa

By Hemant Kumar बेशक ! वो मेरी ही खातिर टकराती है ज़माने से , सौ ताने सुनती है मैं लाख छुपाऊं , वो चहरे से मेरे सारे दर्द पढती है जब भी उठाती है हाथ दुआओं में , वो माँ मेरी तकदीर को बुनती है, भुला कर 

Love

By Hemant Kumar जब जब इस मोड़ मुडा हूं मैं हर दफा मोहब्बत में टूट कर के जुड़ा हूं मैं शिक़ायत नहीं है जिसने तोड़ा मुझको टुकड़े-टुकड़े किया है शिक़ायत यही है हर टुकड़े में समाया , वो मेरा पिया है सितमग

Pain

By Ankita Sah How's pain? Someone asked me again. " Pain.." I wondered, Being thoughtless for a while... Is actually full of thoughts. An ocean so deep, you do not know if you will resurface. You keep

bottom of page