top of page

समय

Feb 16, 2023
1 min read

Updated: Jul 29, 2025

By Nisarg Shah


मैं ही जीवन की शुरुआत हूँ,

मैं ही जीवन का सिद्धांत हूँ।

हर कोई मेरे पीछे भागता है,

और मेरे साथ भागने वाला खुशी से चहकता है।

मैं ही जीवन का मंत्र हूँ,

मैं ही जीवन का अंत हूँ।

चाहे जैसा भी व्यक्ति हो,

चाहे कैसी भी युक्ति हो,

वीरों जैसा काम है,

समय मेरा नाम है।


सब जगह मेरे चर्चे है,

न जाने मेरी वजह से कितनो ने किए खर्चे है।

बहाना हूँ मैं बच्चों का,

परीक्षा में पेपर लेट देने का।

कारण हूँ मैं बूढों का,

बिगडती तबियत के लिए दवाई लेने का।

अच्छा भी मैं हूँ,

बुरा भी मैं हूँ,

अनदेखा-सा मेरा काम है,

समय मेरा नाम है।


जगह-जगह बदलता हूँ मैं,

पल-पल अपना रूप बदलता हूँ मैं।

मेरा सही उपयोग करोगे तो,

जीवन साकार होगा।

परंतु मेरा दुरूपयोग करोगे तो,

जीवन शून्य के आकार में होगा।

शुन्य को करोड़ बना सकता हूँ मैं,

और करोड़ को भी शुन्य बना सकता हूँ मैं।

जादूगर जैसा काम है,

समय मेरा नाम है।

By Nisarg Shah




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page