नमी
Updated: Jun 1, 2023
By Shailza Yadav
हर त्योहार पर मां की आंखों में नमी देखी
खुशियों के साथ थोड़ी उदासी भी देखी
यूं तो हम लोग हैं उनके पास
पर आपके जाने की कमी देखी
सब कुछ है मां के पास
पर आपके ना होने की कीमत देखी
त्योहार पर पूरी तैयारी भी देखी
पर फिर भी खुशियों में थोड़ी कमी सी देखी।।।।।
By Shailza Yadav

Comments