top of page

चाय

Mar 20, 2023
1 min read

By Keya Trivedi


वो रोज सुबह तेरा इंतेज़ार जैसे तू हो हमारी नातेदार

अब तेरे क्या कहने हाये

रोज सुबह और शाम होती है तुजसे मुलाकात

एक दूजे से पूछते है एकदूजे के ताल्लुकात

अब तेरे क्या कहने हाये

तेरी वो खुशबू और वो अदरक का उबाल

कोई तो उठाये उस खुश्बू पे सवाल

अब तेरे क्या कहने हाये

तेरी वो होठो की छुअन ओर धुआंदार अंदाज़

किसीका भी ध्यान भटकाए

ओर न तो वही अटकाए

अब तेरे क्या कहने हाये

सब ने बांटा तुजे आधा पौना

पर हम तुजे नहीं चाहते कभी खोना

अब तेरे क्या कहने हाये




तू है किसीका गुजरान

पर मेरा तो है तू एक अरमान

तेरे लिए करते है हम फरमान

ओर तू हाजिर हो जाती है बिना मांगे कोई मान

अब तेरे क्या कहने हाये

क्या बोले तुजे फरिश्ता या तुजसे जुड़ा अटूट रिश्ता

अब तेरे क्या कहने हाये

आदत हो गई है तेरी

ओर सहेली बन गई है तू मेरी

अब तेरे क्या कहेने हाये

अब ज्यादा क्या करूँ तेरी बात

बस कभी न छोड़ना हमारा साथ

वो रोज सुबह तेरा इंतेज़ार जैसे तू हो हमारी नातेदार

अबतेरेक्याकहने हाये


By Keya Trivedi




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page