top of page

औरत

May 2, 2023
1 min read

Updated: Jun 10, 2023

By Ayushi Jain



प्रेमी को प्रेमिका

दिल को दिलरुबा

हर शाम को हसीना चाहिए

हर वक्त औरत चाहिए

फिर भी औरत पैदा नहीं होनी चाहिए।


बुरखे में माशूका

साड़ी में हमनवा

सलवार में महबूबा चाहिए

हमें अपनी औरत एक लिबास मैं और

औरों की बेइज्जत पड़ी हुई चाहिए।


तरक्की के पिछे

बिस्तर में निचे

बस खड़ी रहे आंख मीचे

और हर खुशी में तुम्हारा नाम होना चाहिए

लेकिन नाकामयाबी में औरत पर थप्पड़ का ताज होना चाहिए।





बदल रहा है वक्त

बदल रही है रीत

बदलती आवाम होनी चाहिए

हर औरत के सम्मान का पैगाम होना चाहिए।


न दो हमे तावज्जू कतार में आगे रहने की

न दो हमे रियायत हमारे चाल चलन की

न करो हमसे शिकायत मनमानियां करने की।


मन मर्ज़ी करने की इजाजत नही चाहिए

तन ढकने के लिए निश्चित पोशाक नहीं चाहिए

बिदाई में दहेज का भार नहीं चाहिए।


हम वो सब कर लेंगे जो करते है मर्द

हम सेह लेंगे बहते लहू का दर्द

बस तू समझ ले हमारी शक्ति का अर्थ।


हां, एक ऐसा ही संसार होना चाहिए

हमे आगे नहीं, साथ चलने का अधिकार होना चाहिए




By Ayushi Jain












Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page