top of page

आदत

Jan 8, 2023
1 min read

Updated: Jan 13, 2023

By Romal Bhansali



मैं समंदर से कभी बातें किया करता था,

उसकी लहरें मेरी आवाज़ को अपने आगोश में ले लेती थी |


मैं सितारों से कभी नज़रें मिला लेता था,

उनकी रोशनी मेरे चेहरे पर मुस्कान लाती थी |


मैं किताबों से कभी गुफ्तगू कर लेता था,

उनके शब्द मेरे कानो में सरगम ​​की तरह गूंजते थे |





मैं रेत से कभी खुद को ओढ़ लेता था,

उसकी ठंडक मेरी रूह को सहलाती थी |


फिर ना जाने किस दौर में आ पहुंची थी ये जिंदगी,

रेत फिसल सी जाती थी, तारे छिपे छिपे से रहते,

किताब के पन्ने गूंगे से थे, और समंदर के मोझे गेहरे |


पर में रुका नहीं, थका नहीं, हारा नहीं, झुका नहीं,

यकीन था मुझे की वो आलम फिर आएगा,

क्योंकि ये गिरकर उठने की आदत अभी बाकी थी |


By Romal Bhansali




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page