top of page

ख़त

Apr 26, 2023
1 min read

Updated: Jun 10, 2023

By Nitika Soin



अब तो तेरी दुआओं से डर लगता है,

के आते जाते फलक पे सर लगता है।


इस ख्वाब से कहो ज़रा इत्मिनान से रहे,

ये मुझपर अजब असर रखता है।


मैं इतनी कड़वी नहीं हूँ जाना,

ये मेरे अंदर ज़हर रखता है।


बस इस दिल में जगह बनी ही थी,

बस शुरू तेरी अदाओं का असर लगता है।



जब ख़त लिखा तो तेरा नाम भी लिखा ऊपर,

हमें कौन सा ज़माने से डर लगता है।


फ़िज़ाओं में अजब खुशबू सी घुली है,

पास ही किसी शायर का घर लगता है।


वो जो कश्तियों को परवान दे रहा है,

वो मुट्ठी में दबा के कहर रखता है।


ये कहाँ से उठा के कहाँ बैठा दिया मुझको,

इतनी ऊँचाई से तो हमें डर लगता है।

By Nitika Soin




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page