top of page

भय

Mar 12, 2023
1 min read

By Utkarsh Mishra


कभी फुरसत से बैठकर बनाऊँगा

एक पोटली खयालों की

उसमे भर दूँगा तुम्हारे समस्त भय

और बाँध दूंगा उसको अपने अतीत से

इन दोनों को बहाना ही

बचा सकता है समाज को धधकने से

ये टिके रहे तो स्वाहा कर देंगे

सकल संसार में व्याप्त प्रेम को





अब ज़माने को ज़रूरत नहीं

इन नकारात्मक भावों की

इनको बह जाने दो ये चुभते बहुत है

यह बहकाते है जनाब मामुली बहुत है

सुख दुःख आशा निराशा के बीच

हम खोजते रह जाते है प्रेम को

प्रेम परे है इन सभी भावों से

यह अकिंचन मन को दिखाता है

समृद्धि का अमर मार्ग

प्रेम भय से नहीं अपितु

सुसज्जित है सिर्फ सामर्थ्य से

प्रेम अविरल यात्रा है

मेरा तुम तक पहुँचने की

औरतुम्हारामुझमेंशामिलहोजानेकी।


By Utkarsh Mishra






Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page