Om
Updated: Sep 21, 2022
By Kaushal kishor
अपूर्ण हो, अर्द्ध हो, पूर्ण हो
धरा हो, नीर हो, व्योम हो
कभी मृदु, कभी कठोर
कभी सूर्य अग्नि, तो कभी सोम हो
ॐ हो, ॐ हो, तुम्हीं तो ॐ हो।
इकाई हो, तुम्हीं दहाई, अनंत हो
तुम्हीं प्रारब्ध, सृजन हो,अंत हो
सीमित हो, प्रकाष्ठा हो, गौण हो
वेद हो, वेदांत हो, शब्द हो
स्वर हो, राग हो, मौन हो
ॐ हो, ॐ हो, तुम्हीं तो ॐ हो।
नश्वर हो, मृत्यु हो, द्विज हो
आत्मा हो, देह हो, तुम्हीं रोम हो
ॐ हो, ॐ हो, तुम्हीं तो ॐ हो।
जीवन सत्य है, मरण सत्य है
राम नाम, राम नाम सत्य है
हरि राम हैं, हरि कृष्ण हैं
हरि वामन, हरि मत्स्य हैं
राम नाम, राम नाम सत्य है।
By Kaushal kishor

Comments