top of page

Life

Apr 26, 2023
1 min read

By Mukul Goyal


सपने है बच्चो से,

उलझनें है बड़ो सी,

फिर भी खुद से अंजान है।


कोई चाहता दौलत,

तो कोई चाहता शौहरत,

किरदार फिर भी सबका इन्सान है।


कोई तरस रहा अपनों के लिए,

तो कोई डर रहा अपनों के बीच,

इसमें प्यार और एहसास का मतलब समझना ही

परिपक्वता की पहचान है।



कोई सीखता अपने नीड़ में,

तो कोई सीखता ज़िन्दगी की इस भीड़ में,

अपने सपनों को हासिल करना ही सबकी पहचान है ।


किसी को मिलते जख्म,

तो किसी को मिलते मरहम,

मंजिल तक पहुँचना ही राहगीर का काम है।


किसी को मिलता मकान कच्चा,

तो किसी को मिलती मीनार हसीं,

उनमें खिलखिलाकर हसना ही ज़िन्दगी का नाम है।


लेकिन अपने हिस्से का सबको मिलता,

किसी को ठोकर,

तो किसी को खोकर,

आतिश में खेलना फिर भी बुझदिलों का काम है।


By Mukul Goyal



Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page