top of page

Maa

Mar 10, 2023
1 min read

By Bhuvanesh Arya


देख खुद की उँगलियों को 

याद आ जाते है वो पलभर

एक एक कदम चलवाया-उठवाया

थाम करके तुमने ज़िन्दगी भर।

हो आँख से ओझल तुम्हारे

बिलक्ति घबराती दौड़ती तुम ।

है प्रेम-त्याग कितना ओ माँ तुम में

अफसर बनाने दूर भेजती खुद तुम।

हर रास्ते की धूप हो तुम

जिसने तपाया है मुझको

और मंजिलो पर लेजा करके ही

छाँव बन लगाया गले को।




वो मिश्र सी घोल देती 

हो तुम हर पकवान में कैसे

कैसे हो तुम ममता को सेती

वो अदभुत स्वाद प्यार कैसे।

देख तुम्हारे 'सुमन' व्यव्हार ही

आदर त्याग निष्काम स्वभाव ही

स्वाभिमान संवेदनशील संवाद ही

तुम ही मेरी ज़िन्दगी रूपी किताब भी।

जो आज बन पाया हूँ इस काबिल

कुछ खूबियां जो मुझमे भी है

है सब अंश मात्र ही तो तुम्हारा

सब रंग रूप विवेक तुझसे ही


By Bhuvanesh Arya





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page