top of page

Yeh Meri Dastaan

Mar 19, 2023
1 min read

By Sagar Awasthi


तैश करता नहीं और सबर रखता है ।

मगर दुश्मनों की खबर रखता है ।।


हालातों को अपने दरकिनार कर ।

ज़हन में बादशाहत की नज़र रखता है ।।


यक़ीनन हौंसले बुलंद हैं उसके ।

खूब अंदाज़ अपना कहर रखता है ।।


पूछोगे गर राज़-ए-हुनर उससे तुम ।

बोलेगा मेहनत हर पहर रखता है ।।





कहो मग़रुर या ख़ुद-ए'तिमादी उसे ।

शेर पढ़ने का भरपूर हुनर रखता है ।।


जाँफ़िज़ा से मुक़म्मल है ग़ज़ल उसकी ।

पेश करता तो मानो ज़हर रखता है ।।


सहूलियत से पढ़ना हर्फ़ दर हर्फ़ तुम ।

मुकर्रर रदीफ़ और बहर रखता है ।।


अकेला चला था सफ़र में तू सागर ।

पर अब क़ाफ़िले में शहर रखता है ।।



By Sagar Awasthi




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page