top of page

Blood Donor's Day

Jan 8, 2023
1 min read

By Nirupama Bissa


बहा देते हो ना

जिसे तुम

कभी प्यार के नाम पर

कभी इश्क के लिए

तो कभी मुहोब्बत की कसमों पर,


एक बार उसी को बहाना

जीवनधारा समझकर।


ये जो मेरे अंदर,

तुम्हारे अंदर

बहता हुआ एक

लाल दरिया है ।


समझ जाओगे तुम भी ,

किसी के दिल में हमेशा

धड़कने का

कितना खूबसूरत ज़रिया है ये।





कभी निकल पड़ते हो

गलियों में

यूं ही खून बहाने

अपनो का ।


क्या लगता है तुम्हें,

सिर्फ गलियां

रक्तरंजित करते हो?


आखिर नाली में बहाकर,

ये जीवनधारा,

क्या अर्जित करते हो?


किसी की नसों की ओर,

कभी मोड़कर देखो इसका रूख़,।

जान जाओगे तुम भी

क्या होता है , सच्चा सुख ।


ये रक्त मेरा

ये रक्त तुम्हारा,

आओ ना

बना दे इसे

किसीकीजीवनधारा।


By Nirupama Bissa




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page