- hashtagkalakar
मूछ
By Nisarg Shah
हमारे देश के मर्दों का फरमान है,
हमारे देश के मर्दों की शान है।
यह टेढ़ी-मेढी है जैसे बंदर की पूँछ,
यह एक हिंदुस्तानी की है शान की मूछ।
यह न हो तो फिर तू गब्बर नही,
तेरे बाईक के टायर में रब्बर नही।
यह टेढ़ी-मेढी है जैसे बंदर की पूँछ,
यह एक हिंदुस्तानी की है मान की मूछ।
अंग्रेजी में Moustache कहते है,
पंगा लिया तो Clash करते है।
यह टेढ़ी-मेढी है जैसे बंदर की पूँछ,
यह एक हिंदुस्तानी की है बागी मूछ।
By Nisarg Shah