- hashtagkalakar
जित
By Yashaswi Agrima
किस इतिहास की बात करते हो तुम?
हम जिस इतिहास को जानते है उसमे,
द्रौपदी के चीर हरण पर
महाभारत छिड़ी था,
सीता के हरण पर
लंका जली थी,
सती के दहन पर
तांडव मचा था,
रूप तो दुर्गा ने भी
काली का लिया था |
अनुसुइया के सामने
त्रिदेव भी हारे थे
गार्गी के सामने तो
ऋषि वागलक्य भी झुके थे|
हम आज भी
धन की प्राप्ति लक्ष्मी के नाम पर करते है,
ज्ञान की सागर सरस्वती को मानते है
और
ब्रह्माण्ड का श्रेय भी तो आदिशक्ति को जाता है|
ऐसे इतिहास को जानते है हम
जाहाँ नारी को कौशलया के नाम से जाना जाता है|
By Yashaswi Agrima