- hashtagkalakar
बचपन
By Arushi Sharma
मेरा बचपन जीने का मन होता है ,
सूरज को किरणों को छूने और चाँद को माँगने का मन होता है ।
नानी की कहानियों को सुनने का मन होता है ,
बारिश की बूँदो को झपझापने का मन होता है ,
माँ के आंचल में मासूम बच्चे की तरह सो जाने का मन होता है ,
सड़क पर उँगली छौड़ा कर दोड़ने का मन होता है ,
दोस्तों से दुनिया से परे की मासूम बाते सुनने का मन होता है ,
ज़िम्मेदारियो को पीछे छोड़ कर बस हँसने खिलखिलाने का मन होता है ,
रात में चाँद की रोशनी में सोने का मन होता है
फिर उठते ही खेलने जाने का मन होता है ,
सब की हर बात को बिना सोचे सच मानने का मन होता है
अपनी आँखों में प्यारे सपने सजाने का मन होता है ,
हा मेरा बचपन फिर से जीने का मन होता है , मेरा बचपन जीने का मन होता है !!!
By Arushi Sharma