- hashtagkalakar
दीपक
By Neelam Jha
ज्ञान का दीप जलाता कौन ?
शिक्षक
जग में मार्गदर्शक कौन?
शिक्षक
सभ्यता का संरक्षक कौन?
शिक्षक
संस्कृति का रक्षक कौन?
शिक्षक
ईश्वर सम गुणकारी कर्मठता का द्योतक कौन?
शिक्षक
श्रद्धा भाव सरसाने वाला कौन?
शिक्षक
आशीष दे स्नेहसिक्त करता कौन?
शिक्षक
राष्ट्र-उपवन को सद्भाव से सिंचित करता कौन?
शिक्षक
तम हर जग में उजियारा लाता कौन?
शिक्षक
जग का गौरव कौन?
शिक्षक
भविष्य का निर्माता कौन?
शिक्षक
नित नव प्रयोग कर धरती के लाल को सुरभित करता कौन?
शिक्षक
नमन करें हम
इनका वंदन करें
चरण-रज ले इनकी शरण में रहेंA
By Neelam Jha