top of page
  • hashtagkalakar

इश्क़

By Nimisha Yadav


इश्क़ क्या है?

जनाब, कितने ही अरसे निकल गये,

इस नाचीज़ सवाल का जवाब ढूंढते ढूंढते।

इश्क़ क्या है?

काश ही कोई उसकी एक परिभाषा छोड़ जाता।

इश्क़ क्या है?

काश ही कोई उस पर एक ख़त लिख जाता।

इश्क़ क्याहै?

तुम्हें लगता है, इश्क़ को सिर्फ लफ्ज़ों में बयान कर सकते हैं?

इश्क़ क्या है?

शायद ही कोई होगा जो इसका मतलब जानता हो।

इश्क़ क्या है?




इश्क़, अल्फाज़ है।

इश्क़, आवाज़ है।

इश्क़, अश्क है।

इश्क़, लहू है।

इश्क़, आग है,

जो जल जाए तो राख है।

इश्क़, तपती धूप की,

वो विस्मयी छांव है।

इश्क़, जलते रेगिस्तान में,

ठंडे पानी की मृगतृष्णा है।

इश्क़, आईने में मुस्कुराती वो छवि है।

इश्क़, शुक्रिया है।

इश्क़, इश्क़ में गिरने की प्रक्रिया है।

इश्क़, ढाई अक्षर है प्यार का।

इश्क़, इंतज़ार है उस यार का।

इश्क़, मोहब्बत है,

उसका कोई अंत नहीं।

इश्क़, इबादत है जनाब,

महज़ आशिकी नहीं।


By Nimisha Yadav




0 views0 comments

Recent Posts

See All

By Swapna Jyoti वक्त से ज्यादा खूबसूरत कातिल आज तक कोई हुआ है क्या…? जो खुद से ज्यादा खुद के नए दौर की बेचैनी देने में माहिर है। वक्त की नवाजिश ही तो रंजिश है जिससे जूझना ही काम है नसीब रहा तो निखर गए

By Ishaan Arya नहीं तू रुका , है बस तू थका , चलाचल जब तक जान है जब तक है उम्मीद बाकि, कि चट्टानों से टकरा कर नदियां नहीं हैं लौट जाती । लकीरें बदलेंगी इन हाथों की .. जब जब

bottom of page