हिंदी -हमारी मातृभाषा
- Hashtag Kalakar
- Aug 12, 2025
- 1 min read
By Nirmala Raturi
हिंदी है हमारी मातृभाषा,
जिससे जुड़ी है हमारी हर आशा।
भावाभिव्यक्ति का है ये सशक्त माध्यम,
जिसमें सम्मिलित है भाषा संबंधी अनेक नियम।
प्रतिवर्ष हम हिंदी दिवस मनाते,
सभी के समक्ष इसकी गौरव-गाथा गाते।
करते हैं हम इसका सदैव सम्मान,
क्योंकि हिंदी भाषा है बहुत महान।
हिंदी साहित्य का वृहत इतिहास है,
जिससे जुड़े अनेक साहित्यकार है।
प्रेमचंद, निराला, महादेवी व पंत जी ने इसे समृद्ध बनाया है,
इसे राजभाषा का दर्जा दिलाया है।
हर कसौटी पर यह खरी उतरती है,
सभी के हृदय पर अपनी अमिट छाप छोड़ती है।
आओ इस भाषा को हम आगे बढ़ाए,
सभी देशों में इसका परचम लहराए।
By Nirmala Raturi

Comments