स्वप्न
- Hashtag Kalakar
- Dec 20, 2025
- 1 min read
By Sumita Kumari
चलो आज सपनो की बात करते है
जीवन के अनगिनत पहलुओं पे
विचार करते हैं
जीवन के संग संग,परछाई
बनकर,सपने साथ चलते हैं
कभी हौसले के पुल बांधकर
कभी रहो के रोड़ों को आसान करके
उदास चेहरों पे भी मुस्कान देते हैं
चलो आज सपनो की बात करते हैं
जीवन के अनगिनत पहलुओं पे
विचार करते हैं
दुख की घड़ियों में,
भावनाओं के हलचल में
कठिन दौर से निकल जायेगे
ऐसी आशा देकर ,हमसब पे
उपकार करता
चलो आज सपनो की बात करते हैं
जीवन के अनगिनत पहलुओं पे
विचार करते हैं
बिना भेद भाव किए
सफलता असफलता के बीच
सामंजस बनाता
काम के प्रति जुनून,जिज्ञासा
तीव्र धार बनाता
By Sumita Kumari

Comments