वो पूछते हैं
- Hashtag Kalakar
- Aug 18, 2025
- 1 min read
By Deepak Kulshrestha
वो मेरी झुर्रियों की कहानी पूछते हैं,
क़ासिद कैसे गुजरी जवानी पूछते हैं.
क्या करेंगे इन कागज़ के खतों का,
जो मुझसे मेरी खुद-बयानी पूछते हैं.
खुद ही बुझा कर मेरे घर का चराग़,
कैसे गुजरी वो रातें बर्फ़ानी पूछते हैं.
जिन बहारों ने लूट लिया मेरा चमन,
वो मुझसे दास्तान-ए-वीरानी पूछते हैं.
जो खुद खोये हैं ज़माने की भीड़ में,
मुझसे मेरे होने की निशानी पूछते हैं.
*****
By Deepak Kulshrestha

Comments