top of page

रिश्तो का चंदन, रक्षाबंधन

Updated: Sep 13, 2023

By Nandkishore


रिश्तो का चंदन, रक्षाबंधन

भाई-बहन के स्नेह प्रेम का दर्पण

आशा और विश्वास है अर्पण

मर्यादा बसती है कण-कण

भरोसे का बंधन

रिश्तो का चंदन, रक्षाबंधन



घर आंगन की सुहानी चिड़िया

परिवार की आन बान शान बहना

सुख दुख में नदियों सी बहना

खुशियों का है वह बाजूबंद

रिश्तो का चंदन, रक्षाबंधन


कलाई पर सजती राखी

लगती चांद सितारों सी प्यारी

हृदय होता है गदगद

आंखों में ठहर जाता है समंदर

रिश्तो का चंदन, रक्षाबंधन


By Nandkishore



 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
SIGN UP AND STAY UPDATED!

Thanks for submitting!

  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

© 2024 by Hashtag Kalakar

bottom of page