top of page

ये शाम!

By Saksham Raj


ये शाम कुछ वैसी ही है, 

जब तुम पहली बार मुझसे दूर गई थी,

एक आखिरी दफ़ा मिले थे हम, 

मुझे मालूम था ज़िंदगी अब वैसी नहीं रहेगी मेरी 

कल से । 


ये शाम वैसी ही तो है, 

तुम आज भी उतनी ही उत्सुक हो मुझसे दूर जाने के लिए, 

नए दोस्त होंगे अब तुम्हारे, 

मुझे मालूम है वो मुझसे बेहतर दोस्त बनेंगे तुम्हारे,

नाराज़ नहीं हूं मैं। 


ये शाम बिल्कुल वैसी है,

तुम्हारी तस्वीर पिछले आधे घंटे से देख रहा हूं मैं, 

रो रहा हूं पर वैसा बेबस नहीं हूं अब, बस रो रहा हूं। 

कितनी सुंदर हो तुम, और कितनी खुश दिखती हो

मेरे बिना। 


ये शाम वही तो है, 

तुम्हे तब भी अंदाज़ा नहीं था मैं कितना प्यार करता हूं तुम्हे 

तुम शायद आज भी ये ठीक से समझ नहीं पाई हो,

अफ़सोस नहीं है मुझे इस बात का,

कोई बात नहीं। 


ये शाम अगर वही है? 

तो कुछ प्रश्न मेरे शून्य से मन में उमड़ रहे हैं, 

ये शाम अगर वही है, 

तो इसका मतलब क्या तुम भी वही हो? 

क्या इस शाम भी तुम वैसी ही हो जैसी उस शाम थी?  

क्या आज भी तुम उतनी ही कोमल हो? 

क्या आज भी तुम उतनी ही चंचल हो? 

क्या आज भी तुम उतनी ही दुलारी हो? 

अगर हां तो मैं संतुष्ट हूं, 

तुम सदैव ऐसी ही रहना! 


By Saksham Raj

Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

4 Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
Prerna Kumari
Prerna Kumari
Dec 17, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

I love how you built the emotion in the last stanza 🥹🤌🏻

Like

adrijamohor
Dec 17, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Amazing work!

Like

Saket Sinha
Saket Sinha
Dec 14, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Nice

Like

Bhaavya Dubey
Bhaavya Dubey
Dec 04, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Your words feel gentle but grounded, like a quiet feeling finally finding its voice.

Like
bottom of page