| मैं तुझपे क्या लिखूं।
- Hashtag Kalakar
- Dec 24, 2024
- 1 min read
Updated: Jul 11, 2025
By Kavita Batra
अब मुझे यह बता ,
मैं तुझपे क्या लिखूं,
जीने की एक वजह लिखूं।
जब टूट गये थे पूरी तरह से ,
उस मोड़ पे तेरा आना ,
वो मुलाकात लिखूं।
बेवजह आता , हर वक्त तेरा ख्याल लिखूं,
लिखूं मैं तुझे जिंदगी में खास लिखूं।
सौ दर्द में एक मरहम लिखूं,
चल यह सब छोड़,
बस यह बता मैं तुझपे क्या लिखूं।
By Kavita Batra

Comments